Orai News: नपा कर्मचारी ने पर्स लौटाकर ईमानदारी की मिशाल पेश की
उरई, जुलाई 13 -- Orai News: उरई। संवाददाता वार्ड नंबर आठ मोहल्ला नया राम नगर में तैनात नपा के आउटसोर्सिंग सफाई कर्मी जितेंद्र कुमार ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। उन्होंने डीवीसी रोड पर रास्ते में पड़े मिले पर्स को सभासद विमला देवी व सभासद प्रतिनिधि अभिषेक राम की पहल से संबंधित व्यक्ति को लौटा दिया। पर्स में नगदी के अलावा संबंधित व्यक्ति के जरुरी कागजात भी थे।दिल्ली के करोल बाग निवासी राजेंद, जो उस समय स्टार होटल में ठहरे हुए थे से संपर्क किया गया और पहचान की पुष्टि के उपरांत उनका खोया हुआ पर्स सकुशल वापस कर दिया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए ठेका कर्मचारी जितेंद्र कुमार की ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा प्रशंसनीय है। उनका यह कार्य समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। इस दौरान सफाई नायक बबलू भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.