Orai News: नदीगांव में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर प्रतिमा की सफाई की
उरई, अगस्त 14 -- Orai News: कोंच। संवाददाता नदीगांव मंडल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के पहले पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा और उसके परिसर की साफ-सफाई की।कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा को स्वच्छ कर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस पहल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''स्वच्छ भारत अभियान'' से जोड़कर देखा जा रहा है, जो स्थानीय स्तर पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुराग खरे, रामचंद्र दीक्षित, शिवम राजावत, रामधुन प्रजापति, राहुल सविता और चिंटू यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.