उरई, नवम्बर 20 -- Orai News: जालौन। नगर के विकास कार्यों को गति देने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं सदर विधायक ने गुरुवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विकास कार्यों तथा प्रस्तावित योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भेंट के दौरान पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और सदर विधायक ने छत्रसाल इंटर कॉलेज के समीप औरैया रोड पर निर्माणाधीन कल्याण मंडपम के लोकार्पण के लिए नगर विकास मंत्री से समय देने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि इस कल्याण मंडपम के शुरू होने से नगर के लोगों को सामाजिक एवं मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...