उरई, सितम्बर 21 -- Orai News: उरई, संवाददाता। जिला प्रशासन के निर्देश पर नगर पालिका ने झांसी रोड पर अभियान चलाकर सड़क किनारे अवैध रूप से गिट्टी मोरम डालकर यातायात प्रभावित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। कर अधीक्षक गणेश प्रसाद की माने तो अभियान के दौरान 31 हजार रुपए का जुर्माना वसूलकर कि दोबारा कब्जा न करने की हिदायत दी। शहर में अंदर के अलावा बाहरी क्षेत्र झांसी रोड, राठ रोड, कोंच रोड विभिन्न जगहों पर मौरम, ईट सड़क किनारे डालकर रास्ता अवरोध कर लिया है। जिसके चलते आए दिन वाहन सवार चपेट में आकर चुटहिल हो जाते है। कई बार इनकी वजह से दुर्घटना में हो चुकी हैं। कई बार अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान रोड पर अवैध रूप से सामान हटाए जाने के निर्देश दिए . पर अफसरो के जाने के बाद इन्होंने बिल्डिंग मटेरियल का सामान नहीं हटाया । लगातार मिल रही शिकायतों ...