Orai News: नए यमुना पुल पर ट्रक का टायर फटा, चार घंटे लगा जाम
उरई, जुलाई 20 -- Orai News: कालपी। सोमवार तड़के नये यमुना पुल पर एक ट्रक का टायर फटने से राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। हादसे के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को हटाकर यातायात बहाल किया जा सका। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 4 बजे कानपुर देहात की सीमा में नये यमुना पुल से गुजर रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। तेज आवाज के साथ उसका पिछला टायर फट गया। इससे ट्रक पुल के बीचों बीच तिरछा होकर खड़ा हो गया। पुल की चौड़ाई कम होने के कारण दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन पूरी तरह रुक गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और राजमार्ग कर्मी पहुंचे। ट्रक को सीधा करने और क्रेन की मदद से हटाने में काफी समय लग गया। इस दौरान जालौन से कानपुर और का...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.