Orai News: धूमधाम से मनी अग्रसेन जयंती, शोभायात्रा निकली
उरई, अक्टूबर 11 -- Orai News: उरई। संवाददाता जिले में धूमधाम के साथ महाराजा अग्रसेन जयंती मनाई गई। इस मौके पर शहर व तहसील क्षेत्रों में शोभायात्रा निकाली गई। गाजे, बाजे के साथ निकली यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोगों व महिलाओं ने सहभागिता दर्ज कराई।अग्रसेन सेवा संस्थान ट्रस्ट के तत्वावधान में शहर में शोभायात्रा निकाली गई। टाउनहाल से शुरू हुई यात्रा भगत सिंह चौराहा, घंटाघर चौराहा और डीवीसी चौराहा होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान नेहा मित्तल, पुनीत मित्तल, पुनीत गोयल, उमेश अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल के साथ ही ज्योति अग्रवाल, सुजाता अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, रानी अग्रवाल, निशा अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, शानू अग्रवाल आदि रहीं। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : धूमधाम से मनाई म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.