Orai News: धूमधाम से निकली तिरंगा यात्रा, बाइकों पर शान से लहराया तिरंगा
उरई, अगस्त 11 -- Orai News: कोंच, संवाददाता। भाजपा ने मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत कैलिया बुजुर्ग में तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति के नारों ने मंगलवार को कैलिया बुजुर्ग का माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में युवाओं का जोश देखते ही बना। हाथों में तिरंगा लेकर युवा भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाते हुए गांव का भ्रमण किया। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ भाजपा क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन ने किया। कैलिया बुजुर्ग गांव में सचिवालय से शुरू हुई यात्रा रामलीला मैदान और फिर गांव में गली-कूचों से होकर गुजरी। यह भी पढ़ें- Gangapar News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत करछना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा रास्ते में ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। यात्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.