उरई, अगस्त 19 -- Orai News: उरई। संवाददाता डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने विकास भवन के रानी लक्ष्मीबाई सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के साथ विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए।

समीक्षा का उद्देश्य समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं में प्राप्त अंकों, ग्रेडिंग तथा प्रदेश स्तर पर जनपद की रैंकिंग का विभागवार अवलोकन किया गया। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग एवं ग्रेडिंग योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और विभागीय कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण संकेतक है। जिन योजनाओं में प्रगति धीमी पाई गई है अथवा अपेक्षित परिणाम नहीं मिले हैं, उनके अधिकारी विशेष ध्यान देते हुए तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई कर प्रगति म...