Orai News: धान की फसल देखने गए युवक को सांप ने डसा, सीएचसी में भर्ती
उरई, अक्टूबर 13 -- Orai News: कोंच। संवाददाता तहसील क्षेत्र के भेंपता गांव में सोमवार रात धान की फसल देखने गए युवक को सांप ने डस लिया। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। भेंपता निवासी विश्वकांत पुत्र अशोक पटेल 33 वर्ष अपने खेत पर धान की फसल देखने गए थे। खेत की मेड़ पर पहुंचते ही वहां बैठे सांप ने उन्हें डस लिया। विश्वकांत ने तुरंत इसकी जानकारी पास में मौजूद पिता को दी। बेटे को सांप काटने की सूचना मिलते ही पिता बिना देर किए मोटरसाइकिल से उसे सीएचसी कोंच ले गए। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत अब खतरे से बाहर है और उसका उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.