उरई, अगस्त 11 -- Orai News: आटा। कुइया झोर को पक्की सड़क से जोड़ने की कवायद अब दो संभावित रास्तों, छह नालों और जमीन की स्थिति के बीच उलझी हुई है। मुख्य सड़क से कुइया झोर तक करीब 2200 मीटर के सीधे मार्ग का सर्वे पहले ही हो चुका है जबकि वैकल्पिक मार्ग की भी स्थलीय नाप-जोख कराई जा चुकी है। खास बात यह है कि दोनों रास्तों में तीन-तीन नाले पड़ रहे हैं। वहीं सड़क के बीच एक प्लांट होने के कारण अभी यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि किस मार्ग में कितनी निजी भूमि प्रभावित होगी। इसी स्थिति को स्पष्ट करने के लिए मंगलवार को राजस्व विभाग के लेखपाल ने एक बार फिर मौके पर पहुंचकर जमीन की स्थिति देखी। मौके पर नाप-जोख कर यह पता लगाने का प्रयास किया गया कि प्रस्तावित सड़क की जद में किन काश्तकारों की कितनी भूमि आ सकती है। अधिकारियों के मुताबिक अभी पैमाइश और स्थली...