Orai News: दो माह से ठप है माधौगढ़ डाकघर की सेवाएं, भड़के ग्रामीणों ने किया हंगामा
उरई, सितम्बर 12 -- Orai News: माधौगढ़। मुख्य डाकघर में पिछले दो माह से नेटवर्क व्यवस्था खराब होने से जमा-निकासी से लेकर सभी ऑनलाइन कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। इसपर शनिवार सुबह करीब 20 महिला-पुरुषों ने डाकघर गेट पर खड़े होकर कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। गौरतलब हो कि तहसील स्तरीय मुख्य डाकघर होने के बावजूद यहां नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। खाता खोलने, जमा-निकासी, स्पीड पोस्ट, आधार अपडेट, नामों में सुधार सहित सभी ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हैं। पढ़ने वाले छात्रों के जरूरी काम भी नहीं हो पा रहे हैं। आरोप है कि डाकघर में तैनात कर्मचारी रोजाना अगले दिन काम होने की बात कहकर लोगों को टरका देते हैं। नाराज ग्रामीणों का कहना है कि यदि ऑनलाइन बैंकिंग से जुड़े कार्य शीघ्र बहाल नहीं हुए तो वे तहसील स्तर पर धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.