Orai News: दो महीने में ही नाली व सड़क में दरार
उरई, सितम्बर 7 -- Orai News: जालौन। नगर के मोहल्ला नया रावतान में बनी आरसीसी नाली व सड़क दो महीने में ही दरकने लगी है। इससे स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों कमलेश व विमला देवी के अनुसार नाली व सड़क का निर्माण करीब दो महीने पहले ही पूरा हुआ था। लेकिन अब जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। कई जगह से नाली टूटकर गिरने की कगार पर है। लोगों का आरोप है कि निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई है। ठेकेदार ने मनमानी से काम कराया। मोहल्लेवासियों का कहना है कि नाली बनने से जल निकासी की समस्या खत्म होने की उम्मीद थी, लेकिन खराब निर्माण से समस्या और बढ़ गई है। नाली टूटने से गंदा पानी सड़क पर फैल रहा है, जिससे आवागमन में परेशानी और बीमारी फैलने का खतरा है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से निर्माण कार्य की जांच की मांग की है। लोगों का क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.