Orai News: दो महीने बाद खुला पुराना यमुना पुल, दोनों ओर एक हफ्ते में हटेगा अतिक्रमण
उरई, जुलाई 23 -- Orai News: कालपी। संवाददाता करीब दो महीने बाद गुरुवार शाम से ऐतिहासिक पुराने यमुना पुल पर आवागमन शुरू हो गया है। पुल की बेयरिंग और एक्सपेंशन ज्वाइंट में तकनीकी खराबी के कारण 22 मई से यातायात बंद था। अब मरम्मत पूरी होने के बाद प्रशासन ने पुल के दोनों ओर यातायात को बाधारहित रखने के लिए अतिक्रमण हटाने की मुहिम तेज कर दी है।गुरुवार को नायब तहसीलदार मुकेश कुमार और एनएचएआई के परियोजना प्रबंधक इंगलेश शर्मा ने दुर्गा मंदिर चौराहे से पुराने यमुना पुल तक पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण में सड़क किनारे और सर्विस रोड पर करीब एक दर्जन स्थानों पर अतिक्रमण मिला। अधिकारियों ने सभी को एक सप्ताह के भीतर स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि समय-सीमा के बाद प्रशासन अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाएगा और कार्रवाई भी होगी। अधिकारियों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.