Orai News: दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर, तीन घायल
उरई, अक्टूबर 4 -- Orai News: जालौन। संवाददाता भिटारा के आगे रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि मकरंदपुरा निवासी राहुल कुशवाहा और चांदनी कुशवाहा बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। हादसा होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। पुलिस को हादसे की सूचना दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.