Orai News: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन भाई घायल
उरई, नवम्बर 10 -- Orai News: कोंच। कोंच तहसील क्षेत्र में सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन भाई घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल उरई रेफर कर दिया गया। महलुआ निवासी 25 वर्षीय अंशुल पुत्र जसवंत परिहार, 30 वर्षीय सरोवर पुत्र महेश चंद्र और सिद्धार्थ पुत्र बलबीर सोमवार को कोंच बाजार आए थे। दोपहर में तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही बाइक नदीगांव रोड पर तुमरा के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, युवक की मौत, चार घायल टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों उछलकर सड़क पर गिरे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.