उरई, अगस्त 22 -- Orai News: कदौरा। संवाददाता जक्सिया ग्राम पंचायत के मजरा शारदानगर में शनिवार भोर एक करंट लगने में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। शारदानगर निवासी विजय सिंह 27 वर्ष शनिवार भोर करीब 5 बजे अपने कमरे में पंखा ठीक कर रहा था। उसकी पत्नी प्रीती ने दो दिन पूर्व ही एक पुत्र को जन्म दिया था। नवजात और पत्नी की देखभाल के लिए वह कमरे में पंखे को दुरुस्त कर रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक पंखा सुधारते समय अचानक बिजली आपूर्ति शुरू हो गई और पंखे में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से विजय पंखे से चिपक गया और गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने बिजली काटकर उसे नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार करंट लगने से मौत हो चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...