Orai News: दो दिन की बारिश से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, शहर से गांव तक अंधेरा
उरई, अगस्त 26 -- Orai News: उरई। संवाददाता लगातार दो दिन से हो रही बारिश से जिले की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। ग्रामीण इलाकों से लेकर जिला मुख्यालय उरई तक में लोकल फाल्ट के चलते घंटों बिजली गुल रही, जिससे लोगों को पेयजल समेत कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।मंगलवार से जारी बारिश ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। लगातार हो रही बारिश से तारों और ट्रांसफार्मरों में फाल्ट आने से आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति ज्यादा खराब रही, जहां ट्रांसफार्मर खराब होने और तार टूटने से कई गांव अंधेरे में डूबे रहे। वहीं जिला मुख्यालय उरई में भी बिजली की आंख-मिचौली ने लोगों को परेशान किया। बुधवार को शहर के आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में दिनभर बिजली आती-जाती रही। शहर के राजेंद्र नगर, पटेल नगर, बजरिया, तिलक नगर और जेल रोड सहित कई मोहल्लों में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.