उरई, अक्टूबर 31 -- Orai News: कालपी। संवाददाता पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापा मारकर 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया। महमूदपुरा चौकी प्रभारी दिलीप कुमार मिश्रा ने सूचना पर डाक बंगला गेस्ट हाउस के पास से इंद्रानगर निवासी आशीष, सौरभ और शंकर को पकड़ा। इनके पास से मालफड़ के 1400 और जामा तलाशी के 500 रुपये समेत 1900 रुपये और ताश की गड्डी बरामद हुई। वहीं टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र ने चौरासी गुम्बद के पास से रिजवान, कपिल और विश्वनाथ को दबोचा। इनसे 1550 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने जुआ एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...