उरई, अगस्त 14 -- Orai News: कुठौंद। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम बस्तेपुर से दो किशोर एक साथ घर से लापता हो गए। मामले में एक किशोर के परिजन ने पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।ग्राम सुरावली निवासी सोम पाठक ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र आकाश सिंह 16 वर्ष और चचेरे भाई कृष्ण कुमार पुत्र प्रशांत सिंह 15 वर्ष 12 अगस्त को एक साथ घर से कहीं चले गए। काफी तलाश करने के बाद भी दोनों का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से दोनों की तलाश कराने की मांग की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...