Orai News: दोस्तों के साथ बारूद चला रहा था 13 वर्षीय बालक, आंख में बारूद लगने से घायल
उरई, अक्टूबर 27 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच नगर के गोखले नगर में सोमवार की देर रात एक 13 वर्षीय बच्चा आंख में बारूद जाने से घायल हो गया। बोतल में भरकर पोटाश चलाने के दौरान आंख जख्मी हो गई। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोंच ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।मोहल्ला गोखले नगर निवासी अनिल कुमार का 13 वर्षीय पुत्र रामराज अहिरवार सोमवार की रात करीब 10 बजे अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह बोतल में बारूद भरकर चला रहा था। बताया जा रहा है कि बारूद उसकी आंख में जाने से आंख झुलस गई। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बिना देर किए उसे सीएचसी कोंच लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने बच्चे का उपचार शुरू किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.