उरई, सितम्बर 6 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कालपी में रविवार दोपहर दोस्तों के साथ जोधर नाला में नहाने गया 16 वर्षीय किशोर पैर फिसलने से गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीणों की मशक्कत के बाद शव बरामद किया गया।नगर के मोहल्ला सदर बाजार निवासी नीरज पोरवाल का पुत्र कृष्णा 16 वर्ष रविवार दोपहर मोहल्ले के ही दोस्तों के साथ व्यास मंदिर के पास से निकले जोधर नाला में नहाने गया था। मगरौल रोड पर पुल के पास नहाते समय अचानक पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समा गया।साथियों ने उसे डूबते देखा तो शोर मचाया और वहां से गुजर रहे ग्रामीणों को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Chapra News: नहाने के दौरान किशोर के डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम ग्रामीणों ने नाले में कूदकर उसकी तलाश शुरू की, लेकिन पानी गहरा होने से काफी देर तक पता नहीं चला। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद उस...