Orai News: दोबारा हुई मारपीट की शिकायत पुलिस से
उरई, जुलाई 9 -- Orai News: जालौन। संवाददाता एक बार विपक्षी द्वारा मारपीट किए जाने की शिकायत कोतवाली में करने पर विपक्षी ने रंजिश के चलते दूसरी बार पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कछोरन निवासी सूरज ने पुलिस को बताया कि उनके मोहल्ले के ही पुनू उर्फ निखिल ने पूर्व में उसके साथ मारपीट की थी। जिसकी शिकायत उसने कोतवाली में की थी। इससे नाराज पुनू उससे रंजिश मान बैठा। आरोप लगाया कि इसी को लेकर गुरूवार की सुबह जब वह रास्ते में जा रहा था पुनू ने जबरन उसे रोककर उसके साथ गाली, गलौज करते हुए पिटाई कर दी। उसे पिटता देख जब मोहल्ले के लोग बचाने के लिए आए तो वह धमकी देकर भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.