उरई, सितम्बर 5 -- Orai News: उरई, संवाददाता। दैवीय आपदा राहत के तहत उरई तहसील के एक दर्जन गांवों के 15 लाभार्थियों को करीब पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि दी गई। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, डीएम राजेश पांडेय, एसपी के साथ एसडीएम सदर उत्तम कुमार ने लाभार्थियों को राहत राशि की चेकें दी। साथ ही डीएम ने कई लाभार्थी, जिनके छोटे छोटे बच्चे हैं, उनकी पढ़ाई लिखाई के लिए प्रोविजन विभाग की तरफ से व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। उरई तहसील सभागार में दैवीय आपदा राहत सहायता राशि व चेक वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश पांडेय, एसपी विनय कुमार के साथ एसडीएम उत्तम कुमार ने पशु व जनहानि के साथ मकान क्षति के 15लाभार्थियों को आर्थिक मदद की चेकें दी गई। सहायता राशि पाकर लाभार्थियों...