Orai News: देवपुरा माता मंदिर में चोरी करने वाले तीन शातिर मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
उरई, सितम्बर 26 -- Orai News: कालपी। संवाददाता कोतवाली कालपी क्षेत्र के उसरगांव स्थित देवपुरा माता मंदिर में बीते दिनों हुई चोरी के मामले में कालपी पुलिस व स्वाट, सर्विलांस टीम ने चेकिंग के दौरान ऊसरगांव से तीन शातिर बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए आरोपियों से 26 घंटे और नकदी के साथ असलहे व औजार बरामद हुए है।
चोरी की घटना 16 सितंबर की रात को देवपुरा माता मंदिर से घंटे व दानपात्र से लगभग 35 हजार रुपये चोरी हो गए थे। जिसे लेकर पुजारी अनुराग तिवारी ने अज्ञात चोरों द्वारा होने की तहरीर दी थी, जिस पर केस दर्ज किया गया था। एसपी के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया था और शुक्रवार रात को कोतवाली कालपी पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.