उरई, सितम्बर 6 -- Orai News: कालपी। संवाददाता यमुना नदी के तटवर्ती ग्राम पंचायत देवकली-शेखपुरा गुढ़ा में रविवार को समाजवादी पार्टी की नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव विशंभर प्रसाद निषाद का ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।सभा को संबोधित करते हुए विशंभर प्रसाद निषाद और पूर्व मंत्री रामपाल ने क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया।कार्यक्रम में विष्णु पाल सिंह नन्नू राजा, समर सिंह चौहान गुड्डू महेवा, अमर सिंह चंदेल, शिव बालक यादव, विजय सिंह निषाद, अजीत सिंह यादव, रश्मि पाल, शिवम दाऊ, ग्राम प्रधान रामबाबू निषाद, भवानी गुप्ता, प्रधान बाल सिंह निषाद, छोटे लाल निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्राम प्रधान ने सभ...