उरई, अगस्त 13 -- Orai News: उरई। संवाददाता दूसरी दुकानों से सस्ते में शराब मंगाकर ग्राहकों को ऊंचे दामों पर बेचना बार संचालक को मंहगा पड़ गया। बड़ी मात्रा में शराब बरामदगी पर आबकारी विभाग ने एक लाख 35 हजार का जुर्माना लगाया है। अगर इसी प्रकार छापेमार अभियान जारी रहा तो आबकारी दुकानों पर तमाम खामियां उजागर हो सकती हैं।आबकारी विभाग की टीम द्वारा डाले गए छापे के दौरान जालौन बाईपास स्थित मूनलाइट बार में शराब की बोतलों की जांच के साथ ही अभिलेख चेक कर यहां पर रेट सूची एवं सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान बीयर की 114 केन एवं तीन शराब की बोतल ऐसी पाई गई थीं जो दूसरी दुकानों से सस्ते में मंगाई गई थीं और ग्राहकों को महंगे दामों पर बिक्री की जा रही थी। यह भी पढ़ें- Jamtara News: 15 को रहेगा ड्राई डे, अवैध शराब पर कार्रवाई तेज क...