उरई, अक्टूबर 26 -- Orai News: उरई। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने सोमवार को पुलिस कार्यालय परिसर में जनसुनवाई कर दूर-दराज से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं।एसपी ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों व थाना प्रभारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की समस्याओं का समाधान पुलिस की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...