उरई, अक्टूबर 11 -- Orai News: आटा। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरायां में दूध के बकाया रुपये मांगने पर विवाद हो गया। पीड़ित महिला ने न्यायालय के आदेश पर थाना आटा में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। वादिनी ने बताया कि वह दूध बेचने का व्यवसाय करती है। गांव के मुन्नालाल पाल पर उसके करीब 43 हजार रुपये बकाया थे। सात-आठ महीने से कारोबार बंद है, फिर भी भुगतान नहीं किया गया। 20 जून 2026 को पति गुलाब सिंह के साथ रुपये मांगने गई तो आरोपियों राजपाल, रविंद्रपाल, मुन्नालाल सहित अन्य ने गाली-गलौज की और मारपीट का प्रयास किया। आरोप है कि झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवाने और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...