Orai News: दुर्दशाग्रस्त सड़कें बन रहीं जानलेवा, विभाग नहीं दे रहा ध्यान
उरई, जुलाई 10 -- Orai News: उरई/ सिरसाकलार, संवाददाता। अभी बरसात ढंग से शुरू भी नहीं हुई है लेकिन अर्से से टूटी पड़ी सड़कें आम लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। हालत यह है कि सड़कों पर हो चुके विशालकाय गड्ढों के कारण आए दिन वाहन इसमें पसर जाते हैं फिर भी इनमें सुधार नहीं हो रहा। अब बरसात शुरू होने के बाद तो हालात और खराब हो गए हैं। सिरसाकलार क्षेत्र के निवासी पिछले काफी समय से एक अत्यंत गंभीर और जानलेवा समस्या का सामना कर रहे हैं। जीतामऊ, रायपुर, मानपुर, मड़ैया, अकबरपुर, मघापुर, करहिया और जखा जैसे आठ गांवों को जोड़ने वाला यह मुख्य संपर्क मार्ग, जो इन गांवों के निवासियों के लिए जीवन रेखा के समान है अब बदहाली के चरम पर है। पिछले तीन माह से रायपुर स्थित मौरम घाट का संचालन शुरू होने के बाद से इस मार्ग पर भारी ट्रकों का आवागमन कई गुना बढ़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.