Orai News: दुकान को लेकर चाचा-भतीजे में मारपीट, लूट की अफवाह झूठी
उरई, सितम्बर 17 -- Orai News: उरई, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर में दुकान खाली कराने को लेकर चाचा-भतीजे के बीच मारपीट हो गई। जिसमें चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी मामले को लेकर सोशल मीडिया पर 50 हजार रुपये लूटने की अफवाह फैली, जिसे पुलिस ने असत्य और भ्रामक बताया है। सीओ सिटी राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे हलीम निवासी पटेल नगर और गुलाम मोहम्मद शाह निवासी नया पाठकपुरा के बीच दुकान को लेकर विवाद हो गया। गुलाम मोहम्मद रिश्ते में हलीम का भतीजा लगता है।हलीम ने गुलाम की दुकान किराए पर ले रखी है। वह उसमें इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाता है और जिला अस्पताल के सामने यश नाम से पैथोलॉजी भी संचालित करता है। गुलाम मोहम्मद दुकान खाली कराना चाहता है। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा और मारपीट हो गई। मारपीट में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.