Orai News: दीवार विवाद में महिला को धमकी, पुलिस से की शिकायत
उरई, अगस्त 19 -- Orai News: कोंच। संवाददाता कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांधी नगर में दीवार विवाद को लेकर एक महिला ने अपने पड़ोसियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गांधी नगर निवासी ऊषा देवी ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने तीन पड़ोसियों पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और रात में घर में घुसकर जबरन दीवार पर निर्माण कार्य करने का आरोप लगाया है।पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, ऊषा देवी का अपने घर की पीछे वाली दीवार को लेकर कुछ पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। पीड़िता का आरोप है कि तीनों आरोपी आए दिन ऊषा देवी और उनकी बेटी नम्रता के साथ गाली-गलौज करते हैं और उन्हें धमकियां देते हैं। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपियों ने दीवार खोदकर वहीं कब्र बनाने तक की धमकी दी है, जिसका उन्होंने छिपकर वीडियो भी बनाया है। तहरीर में आगे बताया गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.