उरई, अक्टूबर 19 -- Orai News: जालौन। संवाददाता दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद का मामला कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शहजादपुरा निवासी चंद्रपाल व मानसिंह के बीच सोमवार की सुबह दीवार बनाने को लेकर विवाद हो रहा था। गाली, गलौज से शुरू हुआ विवाद बाद में हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया। गावं के लोगों के समझाने के बाद भी दोनों पक्षों के न मानने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लेकर आई जहां उनके खिलाफ शाांतिभंग की कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...