Orai News: दीवार तोड़कर लाखों की चोरी, जेवरात-नकदी पार, पुलिस जांच में जुटी
उरई, अगस्त 23 -- Orai News: माधोगढ़। थाना रामपुरा क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने एक घर की दीवार तोड़कर लाखों रुपये की चोरी को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। गांव निवासी मालती देवी पत्नी राजकुमार ने जगम्मनपुर चौकी में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि शनिवार की रात वह अपने 14 वर्षीय पुत्र के साथ घर में सो रही थीं। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर के एक कमरे की 4 इंच मोटी पिछली दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कमरे में रखे संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात व नकदी चोरी कर ली। पीड़िता के अनुसार चोर हार, मंगलसूत्र, बाजूबंद, झल्लर पेटी, पायल, तोड़िया, बिछिया, सोने की चूड़ियां, अंगूठी और नथुनी सहित लाखों रुपये के जेवरात और करीब 1.50 लाख रुपये की नकदी ले गए। इतना ही नहीं चोर घर में रखी करीब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.