Orai News: दीपावली, दशहरा से पहले आतिशबाजी दुकानों और निर्माण स्थलों का निरीक्षण
उरई, अक्टूबर 3 -- Orai News: जालौन, संवाददाता। दीपावली और दशहरा त्योहार को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने नगर में आतिशबाजी की दुकानों, लाइसेंसधारकों तथा आतिशबाजी निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा मानकों और अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की विशेष रूप से जांच की गई।एसडीएम राकेश सोनी, सीओ अजय कुमार सिंह, प्रभारी अधिकारी फायर स्टेशन जालौन राजेश तिवारी तथा कोतवाली प्रभारी हरिशंकर चंद ने आतिशबाजी की दुकानों पर पहुंचकर लाइसेंसों की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने लाइसेंसधारकों को निर्देश दिए कि आतिशबाजी की बिक्री के दौरान निर्धारित सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। इसके अलावा आतिशबाजी निर्माण करने वाले विकास प्रजापति, आकाश प्रजापति और कैलाश नारायण के उन स्थानों का भी निरीक्षण किया गया, जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.