Orai News: दिव्यांग बच्चों के मापन कैंप में 89 बच्चों को 124 उपकरणों के लिए किया चिन्हित
उरई, सितम्बर 19 -- Orai News: उरई। संवाददाता राज्य परियोजना कार्यालय के निर्देशानुसार उच्च प्राथमिक विद्यालय उसरगांव में एलिम्को कानपुर के सहयोग से दिव्यांग बच्चों को विभिन्न उपकरण एवं उपस्कर उपलब्ध कराने को मापन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 89 दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, हियरिंग एड और ब्रेल किट सहित कई उपकरणों के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चौधरी के निर्देशानुसार जिला समन्वयक शिवदीन चौधरी के नेतृत्व में स्पेशल एजुकेटरों द्वारा विकासखंड महेवा, कदौरा, डकोर एवं नगर क्षेत्र कालपी और नगर क्षेत्र उरई से आए कुल 89 दिव्यांग बच्चों को 124 उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया। इन उपकरणों में ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, बैसाखी, कैलीपर्स, ब्रेल किट, रोलेटर, सीपी चेयर, हियरिंग एड, टीएलएम किट आदि शामिल हैं। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.