Orai News: दिनदहाड़े कार में डालकर ले गए बकरियां, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
उरई, अगस्त 4 -- Orai News: बंगरा। संवाददाता बंगरा क्षेत्र में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे दिनदहाड़े भी घर के बाहर बंधे मवेशी उठा ले जा रहे हैं। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे रेढर रोड पर हुई इस दुस्साहसिक चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।बंगरा निवासी हरेंद्र कुशवाहा का रेढर रोड पर घर है। हरेंद्र ने घर के बाहर अपनी चार बकरियां बांध रखी थीं। दोपहर करीब 3 बजे एक लक्जरी कार आकर उनके घर के सामने रुकी। कार से उतरे अज्ञात व्यक्ति ने एक-एक कर दो बकरियां खोलीं और उन्हें कार में डालकर फरार हो गया। घटना के बाद भागती हुई कार पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हरेंद्र ने बताया कि जब तक वह कुछ समझ पाता, चोर बकरियां लेकर निकल चुके थे। सूचना पर चौकी बंगरा की पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ग्रामीणों का कहना है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.