उरई, अक्टूबर 8 -- Orai News: उरई। संवाददाता चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम बाबई में दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने और तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने थाना चुर्खी पुलिस को तहरीर दी, लेकिन तीन दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कार्रवाई के लिए भटक रही पीड़िता बुधवार को पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई।पीड़िता रूबी पुत्री नियामत उल्ला निवासी बाबई ने बताया कि उसकी शादी 15 जून 2019 को पोरसा जिला मुरैना मध्यप्रदेश निवासी जाकिर खान से हुई थी। पिता ने शादी में एक लाख नकद, सोने की अंगूठी, जंजीर, बाइक व गृहस्थी का सामान दिया था। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए दिया तीन तलाक, हलाला कराने का आरोप आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष कार और दो लाख की मांग करने लगा और मांग पूरी न होने पर...