उरई, अगस्त 7 -- Orai News: आटा। संवाददाता संदी गांव में एक बुजुर्ग महिला की अंतिम यात्रा उस समय दर्दनाक तस्वीर बन गई कि जब परिजनों और ग्रामीणों को शव लेकर श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए करीब 400 मीटर दलदल और कीचड़ से पैदल गुजरना पड़ा।कदौरा ब्लॉक के संदी गांव में मूलभूत सुविधाओं की बदहाली एक बार फिर सामने आई। शुक्रवार को बीमारी के चलते गांव निवासी श्यामम्होंर की पत्नी सावित्री 70 वर्ष का निधन हो गया। अंतिम संस्कार के लिए जब परिजन और ग्रामीण शव लेकर श्मशान घाट पहुंचे तो उन्हें करीब 400 मीटर तक दलदल और कीचड़ से होकर पैदल गुजरना पड़ा। बारिश के कारण श्मशान घाट तक जाने वाला रास्ता पूरी तरह दलदल में तब्दील हो चुका है, जिससे वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। मजबूरी में ग्रामीणों ने शव को कंधों पर उठाकर कीचड़ भरे रास्ते से अंतिम यात्रा पूरी ...