उरई, सितम्बर 7 -- Orai News: एट। एट कस्बे में रविवार की देर रात मोहल्ला इस्लामपुर निवासी 40 वर्षीय युवक की दरगाह पर लाइट का बटन ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। हालांकि परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को सुपुर्द खाक कर दिया है। एट कस्बा मोहल्ला इस्लामपुर निवासी जाहिद रविवार देर रात सब्जी लेकर घर लौटा था। घर के पास स्थित दरगाह पर अंधेरा होने के कारण वह लाइट जलाने पहुंचा। बताया जा रहा है कि लाइट का बटन खराब था। वह उसे ठीक करने लगा तभी अचानक उसे जोरदार करंट लग गया और वह अचेत होकर वहीं गिर पड़ा। हादसे को देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया। परिजन व मोहल्ले के लोग तत्काल उसे निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।...