Orai News: दबंग मकान मालिक की दबंगई, एग्रीमेंट के बाद भी दफ्तर में जड़ दिया ताला
उरई, अगस्त 10 -- Orai News: उरई, संवाददाता । एग्रीमेंट कर किराए पर दिए गए दफ्तर में बिना किसी वजह मकान मालिक द्वारा ताला जड़ देने का मामला सामने आया है। पीड़ित किराएदार ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक जालौन को एक शिकायती पत्र देते हुए प्रेमनारायण निवासी ग्राम भेंड़ ने बताया है कि उसने अपने कारोबार के लिए उरई में शिवा पैलेस के पास सुशील नगर में एक भवन किराए पर लिया था। जिसकी पेशगी चेक द्वारा देकर एग्रीमेंट कराया गया था। लेकिन मकान मालिक ने एग्रीमेंट की समय अवधि होने से पहले ही उसके दफ्तर में ताला जड़ दिया। जब उसने इसकी शिकायत पुलिस चौकी जेल में तैनात दरोगा से की तो पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया और मकान मालिक ने लिखित देकर आश्वस्त किया कि वो दफ्तर का ताला खोल देगी। जब वो दफ्तर की चाबी लेने गया त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.