Orai News: दबंगों पर पक्का मकान गिराने का आरोप, सीओ से की शिकायत
उरई, जुलाई 10 -- Orai News: उरई। संवाददाता आटा थाना क्षेत्र के ग्राम ददरी निवासी व्यक्ति ने गांव के कुछ लोगों पर ट्रैक्टर से उसका पक्का मकान गिराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस उपाधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।शुक्रवार को ग्राम ददरी निवासी रामनारायण ने पुलिस उपाधीक्षक उरई को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसका करीब 50 वर्ष पुराना पक्का मकान है। आरोप है कि गांव के दवंगों द्वारा ट्रैक्टर लेकर पहुंचे तथा गाली-गलौज करते हुए घर से बाहर निकलने को कहा। विरोध करने पर दवंगों ने ट्रैक्टर से उसका पक्का मकान गिरा दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.