उरई, सितम्बर 13 -- Orai News: कदौरा। संवाददाता थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में शनिवार रात में सामान लेने जा रहे युवक और उसके परिजनों पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।पीड़ित शिवकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका भाई रामू परचून दुकान जा रहा था। जैसे ही मनीष के दरवाजे पर पहुंचा, मनीष और प्रेमू ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बचाने आई चाची नीलम को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। घटना में रामू , नीलम पत्नी राम सेवक, मालती पत्नी शिवकुमार, वंदना पत्नी राजकुमार और श्याम घायल हुए हैं। सभी को सीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रामू को फ्रैक्चर सहित अन्य चोटें आई हैं।थानाध्यक्ष परमेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधा...