उरई, अक्टूबर 5 -- Orai News: कोंच। संवाददाता पहाड़गांव पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर बीती एक अक्टूबर शाम तमंचे के बल पर दंपत्ति से हुई लूट की वारदात को आज पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस के हाथ अभी बदमाशों तक नहीं पहुंच सके हैं। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों बाइक सवार बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हैं। घटना के बाद से पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।

पुलिस की जांच वारदात के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे करीब 250 से 300 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। जिसमे सौ कैमरे खराब निकले। इसके अलावा घटना स्थल के चारों ओर करीब 30-30 किलोमीटर के दायरे में आने वाले मार्गों और प्रमुख स्थानों पर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है। बदमाशों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने छह टीमें ग...