उरई, नवम्बर 5 -- Orai News: जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर बुधवार देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। दंपति भतीजे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने ससुराल जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं।। रामपुरा के डेलपुरा निवासी राजाबाबू बुधवार देर शाम पत्नी गायत्री उर्फ गौरी देवी के साथ बाइक से ससुराल प्रतापपुरा जा रहे थे। चचेरे भाई देवेन्द्र ने बताया गौरी के भतीजे का जन्मदिन था। बुधवार रात प्रतापपुरा में जन्मदिन की पार्टी थी। इसी में शामिल होने दंपती सुबह 7 बजे घर से निकले थे। जब बाइक सवार दंपति बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे स...