उरई, नवम्बर 2 -- Orai News: उरई। डेंगू मरीजों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐर और हरदोई गुर्जर में डेंगू के एक-एक मरीज मिले हैं। अब जिले में इस सीजन में अभी तक डेंगू मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। डेंगू से पीड़ित रोगी पाए जाने पर हरदोई गुर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडारी ब्लॉक डकोर व ग्राम ऐर सीएचसी डकोर ब्लॉक डकोर में मलेरिया विभाग की टीम ने सोर्स रिडक्शन का कार्य किया। नालियों में लार्वीसाइड दवा का छिड़काव, इंडोर फॉगिंग, प्रचार-प्रसार, पंपलेट, पोस्टर एवं स्टीकर चिपकाए गए। डेंगू मरीज के परिवार के लोगों के रक्त के नमूने लेकर स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजे गए और स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। जिला स्तर से जिला मलेरिया अधिकारी चंद्रशेखर, मलेरिया निरीक्षक कुलदीप सिंह, फील्ड वर्कर राजकुमार, फील्ड वर्कर विजय कुमार तथा हरदोई...