Orai News: त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी में दो प्रतिष्ठानों से तीन नमूने भरे
उरई, सितम्बर 25 -- Orai News: कालपी। संवाददाता त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने तथा शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कार्यवाही करते हुए दो प्रतिष्ठानों से तीन खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए।जनपद के मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्हैयालाल समेत विभागीय टीम ने कालपी के मुख्य बाजार टरननगंज में एक मिष्ठान भंडार का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिष्ठान से दो अलग-अलग खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की गई। वहीं इससे पूर्व जालौन कस्बे के बाजार स्थित एक प्रतिष्ठान से दूध का नमूना संकलित किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा अचानक की गई सैंपलिंग की कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.