Orai News: तेज हवा से गिरा नीम का पेड़, यातायात रहा बाधित
उरई, अगस्त 4 -- Orai News: जालौन। संवाददाता सोमवार रात तेज हवा के चलते मोहल्ला घुआताल में नीम का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मोहल्ले में यातयात बाधित हो गया। मंगलवार की देर शाम तक पेड़ को नहीं हटाया जा सका।नगर के मोहल्ला घुआताल में अधिवक्ता विनय निगम के आवास के पास पुराना नीम का पेड़ खड़ा था। सोमवार देर रात तेज हवा के चलते नीम का पेड़ सड़क पर ही गिर गया। गनीमत रही रात के समय पेड़ गिरने से कोई व्यक्ति उसकी चपेट में नहीं आया और न ही किसी इमारत पर वह गिरा। सुबह लोगों ने उठकर जब पेड़ को गिरा हुआ देखा तो इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी। लेकिन मंगलवार की देर शाम तक पेड़ नहीं हटाया जा सका। जिसके चलते मोहल्ले के लोगों को निकलने के लिए दूसरी गलियों का सहारा लेना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.