Orai News: तेज रफ़्तार कार ने युवक को 50 मीटर तक घसीटा
उरई, अगस्त 22 -- Orai News: कुठौंद। संवाददाता कुठौंद थाना क्षेत्र के कुठौंद कस्बे में शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने एक युवक को टक्कर मार दी और करीब 50 मीटर तक घसीटता ले गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्राम लोहई दिवारा, थाना सिरसा कलार निवासी शीलू त्रिपाठी 40 वर्ष शुक्रवार देर शाम को कस्बे के बाहर पुष्पांजलि गेस्ट हाउस में आयोजित त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह पैदल लौट रहे थे तभी माधौगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शीलू कार में फंस गए और वाहन उन्हें करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने कार को रोकने का प्रयास किया। घायल को तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.