Orai News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा गंभीर घायल
उरई, जुलाई 25 -- Orai News: माधोगढ़। संवाददाता रामपुरा थाना क्षेत्र में ग्राम जगम्मनपुर में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से कक्षा नौवीं की एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।ग्राम हिम्मतपुर निवासी 14 वर्षीय अनुष्का पुत्री जितेंद्र स्थानीय श्री राजमाता वैश्नी जूदेव इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं की छात्रा है। शनिवार दोपहर वह विद्यालय से पढ़ाई कर साइकिल से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान जगम्मनपुर से लगभग एक किलोमीटर दूर यमुना रोड पर जगम्मनपुर की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रैक्टर ने पीछे से उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि छात्रा साइकिल से उछलकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.