उरई, जुलाई 27 -- Orai News: जालौन।संवाददाता तेज रफ्तार कार के चालक ने बेकाबू होकर स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। राहगीरों ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।कोताली क्षेत्र के ग्राम लौना निवासी दिव्यांशु गौर सोमवार की दोपहर अपनी स्कूटी लेकर गांव से धंतौली रोड के पास स्थित खेत की ओर जा रहा था। गांव से कुछ ही दूर आगे निकलने पर सामने से एक तेज रफ्तार कार आ रही थी। दिव्यांशु ने बताया कि तेज रफ्तार कार को देखकर उसने स्कूटी सड़क के किनारे कर ली। इसके बाद भी तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में वह स्कूटी समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। वहीं, कार चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। मौके से निकल रहे राहगीरों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां उसक...